♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

लोकसभा स्पीकर और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गीता ज्ञान संस्थानम में युवा चेतना कार्यक्रम में शिरकत की

कुरुक्षेत्र : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व लोकसभा स्पीकर ओम बिरला शनिवार को कुरुक्षेत्र के गीता ज्ञान संस्थानम पहुंचे। वहां मुख्यमंत्री ने जीओ गीता सभागार का उद्घाटन किया। लोकसभा स्पीकर और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गीता ज्ञान संस्थानम में युवा चेतना कार्यक्रम में शिरकत भी की।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व लोकसभा स्पीकर ओम बिरला शनिवार को कुरुक्षेत्र के गीता ज्ञान संस्थानम पहुंचे। वहां मुख्यमंत्री ने जीओ गीता सभागार का उद्घाटन किया और एक प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इसके बाद उन्होंने युवा चेतना कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता जीवन का सार है। यह देश और प्रदेशवासियों के लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि इस बार गीता जयंती के दिन इस उपदेश को 5 हजार 158 वर्ष हो जाएंगे। गीता हर व्यक्ति के जीवन के लिए कुछ न कुछ सिखाती है, चाहे वह विद्यार्थी हो, सैनिक हो, अध्यापक हो या फिर राजनीतिज्ञ हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर गीता का एक श्लोक भी जीवन में उतार लिया जाए तो जीवन में बहुत बड़ा परिवर्तन आ सकता है।
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने अपने संबोधन में कहा कि गीता किसी धर्म, भाषा, संप्रदाय की नहीं बल्कि मानव मात्र की है।मुख्यमंत्री मनोहर लाल को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि वे हरियाणा को अध्यात्म और पर्यटन की धरती बना रहे हैं जिसके लिए वो बधाई के पात्र हैं

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

  • 20% (42%, 5 Votes)
  • 50% (25%, 3 Votes)
  • 70% (17%, 2 Votes)
  • 100% (17%, 2 Votes)

Total Voters: 12

Loading ... Loading ...


Related Articles

Check Also
Close
Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666 000