♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर तिरंगे झंडे के अपमान के आरोप मे FIR दर्ज

गाजियाबाद: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर तिरंगे झंडे के अपमान के आरोप मे एफआईआर दर्ज की गई है। गाजियाबाद के लोनी पुलिस स्टेशन हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर यह केस दर्ज किया गया है। वाहिनी का दावा है कि, ‘आप’ के राज्यसभा सांसद संजय सिंह रविवार को गाजियाबाद आयोजित हुई उस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए थे, जहां पर आरोप है कि तिरंगे का अपमान किया गया।
गाजियाबाद के लोनी विधानसभा क्षेत्र में 12 दिसंबर को आम आदमी पार्टी ने तिरंगा यात्रा निकाली थी। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में संजय सिंह शामिल हुए थे। । इस दौरान एक फोटो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। इस फोटो में तिरंगा झंडा जमीन पर पड़ा नजर आ रहा है। उसके पास ही कुछ लोग भी बैठे हुए हैं। अब वाहिनी ने गाजियाबाद पुलिस से निवेदन है कि संबंधित धाराओं में संजय सिंह और सचिन शर्मा के साथियों पर एफआईआर दर्ज की जाए और एक्शन लिया जाए।हिन्दू युवा वाहिनी ने इस मामले में संजय सिंह, पार्टी प्रत्याशी सचिन शर्मा व अन्य लोगों पर केस दर्ज करने की मांग की थी। लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने इस संबंध में राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर राष्ट्र गौरव अपमान अधिनियम 1971 की धारा 2 के तहत संजय सिंह पर मुकदमा दर्ज किया है।
यूपी में अगले साल चुनाव होना है। इससे पहले आप के बड़े नेताओं के अगुवाई में में तिरंगा संकल्प यात्राएं निकाली जा रही हैं। इससे पहले, अगस्त माह में आगरा में तिरंगा यात्रा निकालने पर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद संजय सिंह समेत 467 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई थी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

  • 20% (42%, 5 Votes)
  • 50% (25%, 3 Votes)
  • 70% (17%, 2 Votes)
  • 100% (17%, 2 Votes)

Total Voters: 12

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666 000