♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज देहरादून के परेड ग्राउंड में विजय सम्मान रैली को करेंगे सम्बोधित

देहरादून: कांग्रेस के शीर्ष नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी शंखनाद करेंगे ।
कांग्रेस द्वारा 1971 के बांग्लादेश युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की निर्णायक जीत की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर होने वाली राहुल की रैली को हाल में हुई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली के जवाब के तौर पर पेश किया जा रहा है। इस रैली में पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के परिजनों को प्रियदर्शनी सैन्य सम्मान देकर सम्मानित किया जाएगा। इस युद्ध में उत्तराखंड के भी कई वीर सैनिकों ने अपनी शहादत दी थी।
परेड मैदान में कांग्रेस की विजय सम्मान रैली सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगी। राहुल गांधी करीब 12 बजे रैली में भाग लेने पहुंचेंगे। कांग्रेस ने प्रदेशभर से करीब 50 हजार लोगों के रैली में शामिल होने का दावा किया है। उत्तराखंड विजय सम्मान रैली के लिए देहरादून पहुंच रहे राहुल गांधी के लिए कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर राहुल भैजी आला (राहुल भाईसाहब आएंगे) का नारा दिया है। रैली के जरिए कांग्रेस अपने चुनाव अभियान का दमदार आगाज करने की तैयारी कर रही है।
बुधवार को कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में राहुल गांधी के दौरे की तैयारियों को लेकर कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र,पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और संजीव आर्य भी मौजूद रहे। बैठक में महानगर और पार्टी के तमाम पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

  • 20% (42%, 5 Votes)
  • 50% (25%, 3 Votes)
  • 70% (17%, 2 Votes)
  • 100% (17%, 2 Votes)

Total Voters: 12

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666 000