♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद 5 से 7 सीट लेकर मान गए चाचा शिव पाल सिंह यादव

अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव की मुलाकात में सीटों पर भी फैसला हो गया। अखिलेश यादव प्रगतिशील समाजवादी पार्टी को चुनाव में 5 से 7 सीट देने को राज़ी हो गए है।
इसके साथ ही चाचा भतीजे में लम्बे समय से चला आ रहा विवाद भी खत्म हो गया। पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव के बीच लंबे समय तक मन-मुटाव रहा विवाद का कारण था मुलायम सिंह यादव का उत्तराधिकारी कौन होगा ,यह विवाद लंबे समय तक सुर्खियों में रहा। आखिरकार इस लड़ाई में राजनीतिक जीत अखिलेश यादव की हुई और वे सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बन गए।
सूत्रों की माने तो कांग्रेस के आला नेताओं ने अखिलेश और शिवपाल के बीच मान-मनौव्वल का काम किया है। बताया यह भी जा रहा है कि ये सब राहुल गांधी की जानकारी में हुआ है।शिवपाल की कांग्रेस के नेताओं के साथ कई दौर की बैठक हुई, जिसके बाद कांग्रेस के नेताओं ने अखिलेश यादव से बात करके दोनों के बीच सुलह कराई। शिवपाल और अखिलेश में कुछ शर्तों के साथ सुलह हो गई है।
अखिलेश आज खुद चाचा शिवपाल के घर मिलने गए जहां दोनों की बातचीत के बाद गठबंधन का ऐलान हुआ।अखिलेश यादव ने ट्विटर पर चाचा शिवपाल सिंह यादव के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि प्रगतिशील सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से मुलाकात हुई और गठबंधन की बात तय हुई। क्षेत्रीय दलों को साथ लेने की नीति समाजवादी पार्टी को निरंतर मजबूत कर रही है और सपा व अन्य सहयोगियों को ऐतिहासिक जीत की ओर ले जा रही है।


अखिलेश यादव इस चुनाव में अलग-अलग जातियों में असर रखने वाली छोटी छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन कर रहे हैं। अब तक छह छोटे दलों के साथ उनका गठबंधन हो गया है, इसमें राष्‍ट्रीय लोकदल, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, महान दल, जनवादी पार्टी (सोशलिस्‍ट), अपना दल (Kamerawadi) और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी शामिल हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

  • 20% (42%, 5 Votes)
  • 50% (25%, 3 Votes)
  • 70% (17%, 2 Votes)
  • 100% (17%, 2 Votes)

Total Voters: 12

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666 000