
उत्तराखंड कांग्रेस की विजय सम्मान यात्रा के समापन के मौके पर देहरादून पहुंचे राहुल गांधी, परेड ग्राउंड में एक जनसभा को भी किया संबोधित
1971 में पाकिस्तान पर मिली जीत के जश्न को मनाने के लिए राहुल गांधी गुरूवार को देहरादून पहुंचे और 2022 के चुनाव को लेकर हुंकार भरी। उन्होंने कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जोश भरा। राहुल की रैली में भारी भीड़ थी। लोग राहुल गांधी समेत हरीश रावत जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। मेरा और अपने संबोधन में राहुल गांधी ने अपने स्कूल के दिनों को याद किया और कहा कि जब मैं छोटा था, तो दून स्कूल में पढ़ा करता था। दो तीन साल रहा, उस दौरान लोगों ने बहुत प्यार दिया।
राहुल गांधी ने अपने संबोधन की शुरूआत दिवंगत सीडीएम जनरल बिपिन रावत और हेलकॉप्टर हादसे में शहीद हुए जवानों और हधिकारियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि उनका उत्तराखंड से गहरा नाता है। राहुल गांधी ने कहा कि जब मैं छोटा था। दून स्कूल में पढ़ता था। दो-तीन साल यहां रहा। तब लोगों ने मुझे खूब प्यार दिया था। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं, मेरे परिवार का इस उत्तराखंड से गहरा नाता है।
राहुल गांधी ने कहा कि 31 अक्टूबर को मेरी दादी इस देश के लिए शहीद हुईं। 21 मई को मेरे पिता इस देश के लिए शहीद हुए, कुर्बानी का रिश्ता है मेरा और उत्तराखंड का। कुर्बानी उत्तराखंड के लोगों ने दी है वही कुर्बानी मेरे परिवार ने भी दी -राहुल गांधी ने कहा कि जो कुर्बानी उत्तराखंड के लोगों ने दी है वही कुर्बानी मेरे परिवार ने भी दी है। जो सैन्य परिवार से हैं उन्हें ये बात समझ आएगी। हैं पिता को खोना, भाई को खोना आप ही समझ सकते हो जिन्होंने कुर्बानी नहीं दी वो नहीं समझ सकते हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि जब तक देश से बीजेपी की सरकार नहीं हटेगी तब तक देश के युवाओं को रोजगार नहीं मिलेगा. बीजेपी एक तरफ देश को बांट रही है। दूसरी तरफ देश की आर्थिक स्थिति को कमजोर किया जा रहा है। टैंक, तोप से देश मजबूत नहीं होता है। देश मजबूत तब होता है, जब देश का नागरिक मजबूत होता है। टैंक, तोप से देश मजबूत नहीं होता है। 1971 में सरकार और सेना के बीच बेहतर संबंध था, हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था बेहतर थी, तभी 13 दिनों में जीते।
कांग्रेस ने विजय सम्मान यात्रा के मौके पर मंच पर ही 1971 के युद्ध में भाग लेने वाले पूर्व सैनिकों का सम्मान किया। मंच पर पूर्व सैनिकों को बैठाया गया। राहुल गांधी ने पू्र्व सैनिकों को अपने हाथों से सम्मानित किया। एक एक कर राहुल गांधी ने सभी पूर्व सैनिकों से परिचय भी लिया। प्राइम न्यूज़ 24 के लिए पायल
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें