
भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या परमार्थ निकेतन पहुंचे,स दौरान उन्होंने परमार्थ निकेतन की गंगा आरती में भी शिरकत की
मंगलवार को भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या परमार्थ निकेतन पहुंचे। जहां उन्होंने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से आशीर्वाद लिया। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने उन्हें रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया। कहा कि भारत का नाम लेते ही एक स्वर्णिम इतिहास और एक शानदार युग याद आता है। इतिहास के किसी भी काल-खंड को देखें, तो भारत हमेशा से शान्ति की राह पर अग्रसर होता रहा है। हर युग में भारत पर अनेक बार आक्रमण हुए, परन्तु उसका सामना भारत ने डटकर किया और हमेशा मित्रता का हाथ आगे बढ़ाया। आज भारत अपनी संस्कृति और संस्कारों के साथ डिजिटल दुनिया में भी मजबूत कदमों के साथ खड़ा है और निरंतर अग्रसर हो रहा है। भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि संत महात्माओं के सानिध्य और मार्गदर्शन हमेशा ही हमारे लिये प्रेरणादायी रहता है। परमार्थ निकेतन से हमेशा ही उन्हें एक नई ऊर्जा मिली इस इस दौरान उन्होंने परमार्थ निकेतन की गंगा आरती में भी शिरकत की।
भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि स्वामी चिदानंद सरस्वती का सान्निध्य और मार्गदर्शन हमेशा ही हमारे लिए प्रेरणादायी रहता है। जब भी मैं उनसे मिला उनके विचारों से सर्वथा ही राष्ट्र को समर्पित संदेश प्राप्त होता है। मैं हमेशा ही यहां से एक नई ऊर्जा लेकर जाता हूं।
इस अवसर पर पर राष्ट्रीय महासचिव वैभव सिंह, तेजेंद्र बग्गा, कुंदीप आजाद, नेहा जोशी, रोहन सहगल, कुंदन कटवाल, हरजीत सिंह, अर्चित आदि उपस्थित रहे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें