♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज चंडीगढ़ और नगर निगम चुनाव में मिली शानदार जीत पर विजय यात्रा की शुरुआत की

दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज चंडीगढ़ और नगर निगम चुनाव में मिली शानदार जीत पर विजय यात्रा की शुरुआत की
आम आदमी पार्टी ने पहली बार चंडीगढ़ नगर निगम का चुनाव लड़ा।। आम आदमी पार्टी ने सबसे ज्यादा सीटें जीती हैं. आपको बता दें 35 वार्डों के लिए हुए चुनाव में AAP ने 14 सीटें जीतकर सबको चौंका दिया। निगम की सत्ता पर रही भाजपा 12 सीटें ही जीत सकी। चुनाव में AAP के प्रति लोगों का समर्थन इस तरह रहा कि भाजपा के मौजूदा मेयर तक अपना चुनाव हार गए।
आमआदमी पार्टी के सयोजक और दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने कहा जो विश्वास चंडीगढ़ के लोगों ने मुझ पर किया है। उसे कभी टूटने नहीं दूंगा। मैं पूरी ईमानदारी से काम करूंगा। मैं कभी रिश्वत नहीं लूंगा। कोई गलत काम नहीं करूंगा और न किसी को गलत काम करने दूंगा। आम आदमी पार्टी मेरी मां के समान है। चंडीगढ़ के लोग मेरा परिवार हैं। चंडीगढ़ के लोगों ने मेरी पार्टी और मुझे वोट देकर जो भरोसा किया है। उसे कभी नहीं तोड़ूंगा। मैं कभी आम आदमी पार्टी छोड़कर नहीं जाऊंगा। कभी भी मेरे चंडीगढ़ परिवार और आप से गद्दारी नहीं करूंगा। अगर ऐसा करूं तो चंडीगढ़ के लोग मुझे दोबारा वोट मत देना।

आपको बता दें चंडीगढ़ नगर निगम में किसी एक पार्टी को बहुमत न मिलने से मेयर पद को लेकर घमासान मचा हुआ है। मेयर बनाने के बहुमत के लिए 19 सीटों की जरूरत है। ऐसे में आप सबसे बड़े दल की वजह से मेयर पद का दावा ठोक रही है। वहीं भाजपा का कहना है कि उनके पास सांसद समेत कुल 13 वोट हैं, ऐसे में वह भी मेयर बनाने की कोशिश करेंगे। हालांकि स्पष्ट बहुमत न मिलने के कारण कोई भी पार्टी अभी अपना मेयर बनाने की स्थिति में नहीं है इसी कारण जोड़ तोड़ की कोशिश तेज़ हो गयी है जिसके चलते मगलवार को आम आदमी पार्टी के पंजाब सह प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा कि भाजपा हमारे पार्षदों को खरीदने का प्रयास कर रही है। तीन पार्षदों को फोन कर भाजपा में शामिल होने का ऑफर दिया गया। इसमें एक पार्षद को 75 लाख और दो पार्षदों को 50-50 लाख का ऑफर आया था। इस मामले में कांग्रेस ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले है अब चंडीगढ़ मेयर किस पार्टी का होगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

  • 20% (42%, 5 Votes)
  • 50% (25%, 3 Votes)
  • 70% (17%, 2 Votes)
  • 100% (17%, 2 Votes)

Total Voters: 12

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666 000