♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कांग्रेस की यूपी चुनाव के लिए 125 उम्मीदवारों की सूची जारी ,पहली सूची में 50 महिला उम्मीदवारों को दिया गया टिकट

कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज यूपी विधान सभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस की पहली सूची जारी कर दी है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हमारी 40 फीसदी उम्मीदवार महिलाएं होंगी। हमने प्रयास किया है कि संघर्षशील और पूरे प्रदेश में नई राजनीति की पहल करने वाले लोग हमारे प्रत्याशी हों। इसमें सबसे अधिक चर्चित नाम उन्नाव रेप कांड मामले में पीड़िता की मां का आ रहा है। प्रियंका गांधी ने आशा सिंह को टिकट देते हुए कहा कि वे अपनी लड़ाई लड़ सकें, इसलिए टिकट दिया गया है।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हमारी सूची में जो महिलाएं हैं उनमें से कुछ पत्रकार हैं। कुछ संघर्षशील महिलाएं हैं। सामाजिक कार्यकर्ता हैं। ऐसी भी महिलाएं हैं, जिन्होंने बेहद अत्याचार झेला है। प्रियंका ने कहा कि हमारी पहली सूची में 40 फीसदी महिलाओं और 40 फीसदी युवाओं को टिकट दिया गया है।
कई कांग्रेस नेताओं के पार्टी से जाने पर प्रियंका ने कहा कि आया राम गया राम हर चुनाव में, हर पार्टी में होता है। मुझे नहीं लगता कि यह कोई ऐसी चीज है जिससे किसी पार्टी को घबराना चाहिए। अगर हमारे साथी जाते हैं तो हमें लगता है कि वे हमारे संघर्ष से पीछे हट रहे हैं। अपनी सूची से हम संदेश देना चाहते हैं कि राजनीति का असली मकसद सेवा है। यह काफी हद तक बदल चुका है, लेकिन हम इस मकसद को वापस लाना चाहते हैं।प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारा लक्ष्य ये भी है कि हमारी भूमिका बढ़े, हमारी पार्टी मजबूत बने। हमने तय किया है कि हम नकरात्मक कैंपेन नहीं करेंगे। हम सकारात्मक मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे। महिलाओं, दलितों, युवाओं के मसलों पर चुनाव लड़ेंगे ताकि प्रदेश आगे बढ़े।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

  • 20% (42%, 5 Votes)
  • 50% (25%, 3 Votes)
  • 70% (17%, 2 Votes)
  • 100% (17%, 2 Votes)

Total Voters: 12

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666 000