
भाजपा में शामिल हुईं मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव
मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव बुधवार को भाजपा में शामिल हो गईं। उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली।उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने अपर्णा यादव का भाजपा में स्वागत किया। पिछले कई दिनों से उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लग रही थी।
अपर्णा यादव ने 2017 में लखनऊ कैंट से सपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था । 2022 में भाजपा बक्शी का तालाब या लखनऊ की किसी सीट से अपर्णा को चुनाव लड़ा सकती है।इस मौके पर अपर्णा ने कहा कि वह मुख्यमंत्री योगी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से बेहद प्रभावित रही हैं। आगे पार्टी जो भी जिम्मेदारी तय करेगी वह उसे निभाएंगी।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें