
उत्तराखंड में कांग्रेस ने जारी की 53 उम्मीदवारों की पहली सूची
कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने 53 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। नई दिल्ली में शनिवार रात करीब 11 बजकर 40 मिनट पर पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई। घोषित सूची में पार्टी के सभी नौ सिटिंग विधायकों को जगह दी गई है। खटीमा सीट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ पार्टी ने भुवन चंद्र कापड़ी को मैदान में उतारा है। पहली सूची में तीन महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया है।
सूची के अनुसार उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल श्रीनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे.चकराता से प्रीतम सिंह, पिरान कलियर से फुरकान अहमद, केदारनाथ से मनोज रावत, धारचूला से हरीश धामी, भगवानपुर से ममता राकेश, मंगलौर से काजी निजामुद्दीन, रानीखेत से करण महरा, जागेश्वर से गोविंद सिंह कुंजवाल, जसपुर से आदेश चौहान के नाम शामिल हैं । सूची में पिछले साल ही BJP से कांग्रेस में शामिल होने वाले यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य, बाजपुर और नैनीताल सीट से चुनाव लड़ेंगे।
उम्मीद्वारों के नामों की सूची को ट्वीट करने के साथ ही कांग्रेस ने लिखा, “देवभूमि उत्तराखंड की सेवा करने के लिए पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव 2022 के लिए घोषित प्रत्याशियों को हार्दिक शुभकामनाएं. कांग्रेस का आना हुआ तय, अब उत्तराखंड में जनता की होगी विजय.”
देवभूमि उत्तराखंड की सेवा करने के लिए पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव 2022 के लिए घोषित प्रत्याशियों को हार्दिक शुभकामनाएं
कांग्रेस का आना हुआ तय,
अब उत्तराखंड में जनता की होगी विजय pic.twitter.com/dGiJ5Z8CWK— Uttarakhand Congress (@INCUttarakhand) January 22, 2022
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें