♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

छपरौली में जुलूस निकाल रहे भाजपा प्रत्याशी और विधायक सहेंद्र सिंह रमाला के काफिले पर पथराव

बागपत :छपरौली कस्बे में भाजपा प्रत्याशी विधायक सहेंद्र सिंह रमाला के जनसंपर्क के दौरान उनके काफिले पर आरएलडी के समर्थकों ने गोबर व उपले फेंकते हुए पथराव कर दिया। इस हमले में सादी वर्दी में चल रहे पुलिस कर्मी और महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया इससे अफरातफरी मच गई। पुलिस व सुरक्षा बलों ने बमुश्किल स्थिति संभाली। आपको बता दें वर्ष 2017 के विधान सभा चुनाव में सहेंद्र सिंह रमाला ने राष्ट्रीय लोकदल के उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी, लेकिन बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए, भाजपा ने इस बार सहेंद्र को अपना उम्मीदवार बनाया है।

मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे भाजपा प्रत्याशी सहेंद्र सिंह के जनसंपर्क के दौरान गाड़ियां छपरौली कस्बे से गुजरीं, तो आरएलडी के कार्यकर्ताओं ने गाड़ी के आगे आकर विरोध जताया और उन्हें वापस जाने के लिए कहा। उनका काफिला आगे बढ़ा तो अचानक पथराव शुरू हो गया। जिससे मौके पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। पथराव में कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। सूचना मिलते ही पुलिस में भी हड़कंप मच गया। भाजपा प्रत्याशी सहेंद्र सिंह रमाला का कहना है कि यह निदनीय घटना है।घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस द्वारा की गई फोटोग्राफी के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

  • 20% (42%, 5 Votes)
  • 50% (25%, 3 Votes)
  • 70% (17%, 2 Votes)
  • 100% (17%, 2 Votes)

Total Voters: 12

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666 000