जसवंत नगर के कांग्रेस नगर अध्यक्ष सपा में सम्मिलित हुए
जनपद इटावा के विधानसभा क्षेत्र जसवंतनगर के नगर अध्यक्ष यादवेन्द्र सिंह प्रियंका गांधी का ‘हाथ’ छोड़कर अखिलेश यादव की ‘साइकिल’ पर सवार हो गए। उन्होंने साइकिल चुनाव चिन्ह को जिताकर अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया है। कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष यादवेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि वे पिछले चार दशक से कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे। सन 1985 में यूथ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष बने 1998 में किसान कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सन 2002 में नगर अध्यक्ष के बाद पिछले साल उन्हें फिर से नगर अध्यक्ष बनाया गया था।
अपने को उपेक्षित महसूस कर रहे थे। उन्होंने अपने दर्जन भर साथियों के साथ कांग्रेस को छोड़कर एसपी सुप्रीमो अखिलेश यादव से और पार्टी की नीतियों से प्रेरित होकर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उन्होंने यहां ऐलान किया कि वह अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए साइकिल को भारी जीत दिलाने के लिए दर्जनों साथियों को लेकर सपा के लिए कार्य करेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें