♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

सपा कार्यकर्ता गेट पर बिना पास वाले व्यक्तियों को जाने से रोका

इटावा में EVM की सुरक्षा में लगे सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार देर रात सिटी मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारियों की गाड़ी चेक की। दरअसल, अखिलेश यादव के चचेरे भाई अभिषेक यादव सपा कार्यकर्ताओं के साथ मतगणना स्थल के गेट पर धरने पर बैठ गए थे। ढोलक-मंजीरा बजाकर और फाग गाकर सपा के पक्ष में नारेबाजी कर रहे थे।

सपा कार्यकर्ता गेट पर बिना पास वाले व्यक्तियों को जाने से रोक रहे थे। सूचना पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों को देख सपाइयों ने उन्हें भी अंदर जाने से रोक दिया। साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट और SP सिटी की गाड़ी चेक की।अभिषेक यादव ने कहा कि यूपी की जनता ने भाजपा को हटाने के लिए खूब मतदान किया है। मगर, प्रदेश के अलग-अलग जिलों में EVM बदली जा रही है। बैलेट पेपर पकड़े जा रहे हैं। BJP और उनके अधिकारियों की मंशा ठीक नहीं लग रही थी। इसलिए अखिलेश यादव के आह्वान पर सपा कार्यकर्ता, नेता मंडी गेट पर मौजूद हैं। लोकतंत्र को बचाने के लिए, लोकतंत्र मजबूत करने के लिए, मतगणना तक यहां मुस्तैद रहेंगे।

इटावा संवाददाता प्राइम न्यूज़ 24

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

  • 20% (42%, 5 Votes)
  • 50% (25%, 3 Votes)
  • 70% (17%, 2 Votes)
  • 100% (17%, 2 Votes)

Total Voters: 12

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666 000