
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपनी सरकार के मंत्रियों के साथ देखी ‘फिल्म सम्राट पृथ्वीराज ‘
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपनी सरकार के मंत्रियों के साथ सम्राट पृथ्वीराज फिल्म देखी। फिल्म प्रदर्शित होने से पहले ही उनके आदेश पर राज्य सरकार ने इसे टैक्स फ्री करने का आदेश जारी कर दिया था। तयशुदा कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री धामी मंत्रियों, भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ राजपुर रोड स्थित मल्टीप्लेक्स में पहुंचे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह फिल्म सम्राट पृथ्वीराज चौहान की वीरता, शौर्य एवं राष्ट्र धर्म को ही नहीं प्रदर्शित करती है बल्कि इतिहास के उस कालखण्ड की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक वैभवता को समाज के समक्ष प्रस्तुत करती है। इस फिल्म के माध्यम से अधिक से अधिक लोग पृथ्वीराज चौहान की वीरता से परिचित हो सके, इसके लिए राज्य सरकार द्वारा फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री किया गया है।
मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा समेत भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, प्रदेश मीडिया मनवीर सिंह चौहान व कई अन्य पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद थे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें