
इटावा में दूल्हा को देखकर दुल्हन भड़की और शादी से किया इनकार
इटावा में स्टेज पर पहुंचते ही दुल्हन अपनी से बड़ी उम्र का दूल्हा और रंग काला देखकर भड़क गई ।और शादी करने से इनकार कर दिया। उसने और उसकी मां ने बताया जो फोटो में दूल्हा दिखाया गया था वह दूल्हा नहीं था।
कोतवाली क्षेत्र के झिंदुआ के नगला बाग की रहने वाली 16 साल की किशोरी की शादी समथर जाफरपुर के 30 साल के लड़के के साथ तय हुई थी। तय समय पर बुधवार को बारात गांव पहुंची और स्वागत सत्कार किया गया। रात 10 बजे जयमाला कार्यक्रम शुरू हुआ। इस बीच स्टेज पर दूल्हा अपने दोस्तों संग बैठा था। स्टेज पर जाकर दुल्हन ने शादी के लिए मना कर दिया। लोगों के समझाने पर भी उसने शादी से इंकार कर दिया।
शादी टूटने के बाद दूल्हे के बाबा ने पुलिस को तहरीर देकर लड़की के पिता पर आरोप लगाया कि उन्होंने सारे गहने भी रख लिये और शादी भी तोड़ दी। वहीं लड़की केवल 16 साल की बताई जा रही है। नाबालिग लड़की की शादी के चलते इस मामले में लड़की के घर वालों पर भी कार्रवाई हो सकती है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें