
इटावा के जसवंतनगर से सपा विधायक शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव को पत्र के माध्यम से चेताया।
इटावा के जसवंतनगर से सपा विधायक शिवपाल यादव का अखिलेश यादव को पत्र के माध्यम से चेताया गया। राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करने पर शिवपाल ने नाराजगी जताई है। पूर्व में मुलायम सिंह यादव को यशवंत सिन्हा ने ISI का एजेंट बताया था। इसी मुद्दे पर शिवपाल सिंह ने भतीजे अखिलेश पर जमकर कटाक्ष किए हैं।

प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने आज ट्विटर और खुले पत्र के माध्यम से यशवंत सिन्हा का विरोध किया और इसी बहाने अखिलेश यादव पर कटाक्ष किया है। हालांकि पूर्व में हुए राष्ट्रपति चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी रामनाथ कोविंद को शिवपाल ने वोट किया था।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें