
इटावा में हाईवे पर हादसे में महिला की मौत
नगला खुशहाल गांव के रहने वाले अखिलेश कुमार की पत्नी गीता देवी (50) का शव शुक्रवार की सुबह नेशनल हाईवे पर जमुना बाग के पास बरामद किया गया। अखिलेश ने बताया कि दो साल पहले उनकी पत्नी एक हादसे में घायल हो गयीं थीं और इसके बाद से उनका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं था। बताया कि गुरुवार की रात को अचानक वह कहीं चलीं गयीं, घर वालों को रात दो बजे पता चला तो खोजबीन की गयी। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। सुबह हाइवे पर शव मिलने की जानकारी पर पहुंचे और शव देखा तो वह पत्नी का था। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। एसआई सनत कुमार ने बताया कि किसी वाहन से टकराकर महिला की मौत हुयी है, घटना को अंजाम देने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें