
बड़े वाहनों के लिए चंबल पुल खोला गया
शनिवार को चंबल पुल पर बड़े व भारी वाहनों का यातायात शुरू हो गया। शनिवार शाम को पुल के दोनों ओर लगे हाईट बेरियर को खोल दिया गया। बस से सफर करने वाले आम यात्रियों व ट्रक वालों को शनिवार को बड़ी राहत मिली। चंबल पुल मरम्मत के कारण भारी वाहनों के लिए 27 जून से बंद चल रहा था। जिला प्रशासन की ओर से सभी वाहनों के लिए चंबल पुल पिछले रविवार से खोले जाने का आदेश जारी किया गया था। लेकिन सिर्फ चार पहिया व दो पहिया वाहन ही पुल से निकल सके। शनिवार शाम कर्मचारियों ने चंबल पुल के दोनों छोर पर बड़े वाहनों को रोकने के लिए लगे दोनों ओर हाईट बैरियर को हटा दिया जिससे आम आदमियों और व्यापारियों को अपने वाहन ले जाने ,आने जाने की सुविधा मिली।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें