♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

इटावा। भारतीय जनता पार्टी ने मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में पूर्व सांसद रघुराज शाक्य को अपना प्रत्याशी बनाया है

इटावा। भारतीय जनता पार्टी ने मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में पूर्व सांसद रघुराज शाक्य को अपना प्रत्याशी बनाया है। रघुराज शाक्य इटावा के फ्रेंड्स कालोनी मोहल्ले में रहते हैं। वह समाजवादी पार्टी छोड़कर इसी साल विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा में शामिल हुए थे। वह इटावा लोकसभा क्षेत्र से दो मर्तबा 1999 और 2004 में सांसद रहे। 2012 में इटावा सदर से सपा के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने थे। वह मूलरूप से मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र की जसवंतनगर विधानसभा के गांव धोलपुर खेड़ा के रहने वाले हैं। समाजवादी पार्टी में रहते हुये उनको शिवपाल सिंह यादव का खास माना जाता रहा, लेकिन 2022 के चुनाव में सपा से सदर विधानसभा का टिकट न मिलने से नाराज होकर वह सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

  • 20% (42%, 5 Votes)
  • 50% (25%, 3 Votes)
  • 70% (17%, 2 Votes)
  • 100% (17%, 2 Votes)

Total Voters: 12

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666 000