♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मैनपुरी लोकसभा के उपचुनाव हेतुआबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने जसवंतनगर में चुनावी सभा की।

जसवंतनगर/इटावा।   आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने मैनपुरी लोकसभा के उपचुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के लिए वोट करने की अपील की है।
नगर के रामलीला तिराहे पर उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन के आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा है कि सपा सरकार ने अपराधियों को बढ़ावा देने का कार्य किया था। उस समय कानून व्यवस्था ध्वस्त थी और गुंडे माफियाओं का राज था। उन्होंने कहा कि बरसों बाद भाजपा सरकार में प्रदेश में कानून का राज वापस लौटा है। प्रदेश सरकार द्वारा जो योजनाएं चल रही हैं उनका लाभ पात्रों को मिल रहा है। जबकि पिछली सपा सरकार में प्रदेश की 24 करोड़ जनता को लाभ नहीं मिलता था। कुछ ही लोगों के लिए उत्थान किया गया था। उस समय प्रदेश में दंगों का माहौल था 2017 से योगी सरकार आई है तभी से कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। भाजपा सरकार बनाने में व्यापारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
इस दौरान प्रदेश महामंत्री बृजेश शुक्ला, प्रदेश मंत्री आदेश चौधरी, जिलाध्यक्ष डॉ. महेश चंद्र कुशवाहा, जिला महामंत्री विकार अहमद, शिवम गुप्ता के अलावा भाजपा नेता अजय धाकरे, शीलू तोमर, सत्येंद्र सिंह तोमर, गोविंद तिवारी, शिवम धाकरे, आकाश चौधरी, देव त्रिपाठी, शिवम भदौरिया, अखिल बंसल, शिवम शाक्य मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

  • 20% (42%, 5 Votes)
  • 50% (25%, 3 Votes)
  • 70% (17%, 2 Votes)
  • 100% (17%, 2 Votes)

Total Voters: 12

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666 000